सरपंच ने की पहल…बेटे को दिलवाया गांव के सरकारी स्कूल में एडमिशन
0-4024x1784-0-0#
कैथल। गांव दीवाल की सरपंच सिंदर राठी पत्नी मोहन राठी ने गांव में पहल करते हुए अपने पुत्र तेजस का दाखिला गांव के सरकारी स्कूल में करवाया। और गांववासियों को भी अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में करवाने के लिए प्रोत्सहित किया। गांववासी बलबीर राठी ने बताया के जो सुविधाएं सरकारी स्कूल में फ्री में मिलती हैं वो प्राइवेट स्कूल में पैसे देकर बच्चों को मिलती हैं। प्रधानाचार्य राम सिंह ने बच्चों और स्टाफ सदस्यों के साथ गांव मे प्रवेश उत्सव मनाया और रैली निकाली। बच्चों और उनके अभिभावकों को सरकारी स्कूल मे दाखिला करवाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने बताया स्कूल में कंप्यूटर लैब, साइंस, मैथ लैब, आईटी और बैंकिंग जैसे व्यावसायिक कोर्स, खेलों में 400 मीटर ट्रैक के साथ-साथ फुटबॉल और वॉलीबाल मैदान है। एथलेटिक्स की खेल विभाग द्वारा खेल नर्सरी भी चल रही है, जिसमें 25 बच्चों को 3 हजार रुपए महिना स्कॉलरर्शिप भी मिलता है। स्कूल में बुनियाद, सुपर 100 और एनएमएमएस की कोचिंग भी करवाई जाती है।
