499 ग्राम चूरा पोस्त सहित 2 नशा तस्कर काबू

पुलिस ने पूंडरी में दो युवकों को कार में चूरपोस्त सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में पुलिस कर्मचारी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह पुलिस कर्मियों के साथ नियमित गश्त पर था। ब्रहमान्द चौक पूंडरी के निकट उसे सूचना मिली कि मोहना निवासी जतिन उपनाम गुलाब वा पूंडरी निवासी प्रवीन कार में सवार होकर चुरापोस्त बेचने का काम करते हैं। सूचना मिलने पर उसने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर टीम गठित की। जिनके साथ वाहनों की तलाशी ली। इसी बीच एक कार में उपरोकत दोनों आए और तलाशी लेने की बात पर बोले कि वे राजपत्रि अधिकारी के सामने तलाशी देंगे। इसके बाद नायब तहसीलदार को बुलाकर उनकी तलाशी ली। उनमें से एक के पास से 499 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुई।
पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *