अब सरकारी विभागों के एसी-वाटर कूलर ठीक करेंगे आईटीआई के छात्र
कैथल। लघु सचिवालय में एसी की सर्विस करते आईटीआई के छात्र।
-लघु सचिवालय से की शुरूआत
कैथल। अब आईटीआई के विद्यार्थी सरकारी विभागों के इलेक्ट्रोनिक उपकरण की रिपेयर करेंगे। जिसकी शुरूआत कैथल के लघु सचिवालय से कर दी है। जिसमें वाटर कूलर, एयर कंडीशन, पंखे और आरओ जो उपकरण खराब हैं, उनको ठीक करेंगे। इसके अलावा जिन उपकरणों की सर्विस करनी हैं, उनको भी ये छात्र करेंगे। इसके लिए आईटीआई के प्रबंधन ने जिला प्रशासन से बातचीत की। प्रशासन ने भी इसकी अनुमति दी है। इंस्ट्रक्टर की देखरेख में आईटीआई के छात्र अपने वाटर कूलर और एयर कंडीशन रिपेयर करते नजर आए। छात्र सुबह ही अपने संस्थान में हाजिरी लगाकर शिक्षकों के साथ सचिवालय पहुंच गए और अपना काम शुरू कर दिया।
कलायत आईटीआई के प्रिंसिपल भूपेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ये विद्यार्थी आॅन जाब ट्रेनिंग हैं। इससे विद्यार्थियों को अपने कौशल में सुधार का अवसर तो मिलेगा ही, साथ में विभागों को भी आर्थिक रूप से लाभ होगा।
