कोरियर देने जा रहे युवक को मारी टककर, आंख पर चोट
कैथल। पुलिस को दी शिकायत में संदीप कुमार ने बताया कि वह कोरियर कंपनी में काम करता है। एक दिन पहले वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोरियर देने जा रहा था कि बजरंग मार्केट के निकट एक बाइक चालक ने उसे टककर मार दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसकी दोनों आंखों पर ज्यादा चोटे हैं। इस बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
