बस अड्डे के पास व करनाल रोड से पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण
कैथल। यातायात पुलिस व रोडवेज कैथल के कर्मचारियों के साथ मिलकर सडक़ पर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी आस्था मोदी के निर्देश पर शहर में सुगम व सुरक्षित तथा निर्बाध यातायात व्यवस्था स्थापित करने के लिए थाना प्रबंधक यातायात एसआई राजकुमार की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस द्वारा बस स्टेण्ड कैथल तथा करनाल रोड़ कैथल पर दुकानदारों व रेहडी वालो द्वारा किया गया अतिक्रमण हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान सडक़ पर सामान रखने वाले दुकानदारों व रेहड़ी वालों को समझाया गया तथा उन्हें बताया गया कि दोबारा दुकान के सामने सडक़ पर सामान रखने पर उनका सामान जब्त किया जाएगा। इस अवसर पर दुकानदारों द्वारा पुलिस को सहयोग देते हुए आश्वासन दिया गया कि वे आगे से पुलिस प्रशासन के कल्याणकारी कार्य में सहयोग करके सडक पर अतिक्रमण नहीं करेंगे।
