बिच्छिया गांव में मारपीट कर हत्या करने के मामले में नाबालिग सहित 2 आरोपी काबू

गांव बिच्छिया में मारपीट करके व्यक्ति की हत्या करने के मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एसआई प्रवीन कुमार की टीम द्वारा करते हुए बिच्छिया निवासी 16 वर्षीय किशोर को निरूद्ध करने के अतिरिक्त आरोपी बिच्छिया निवासी सतपाल उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बिच्छिया निवासी नीलम की शिकायत अनुसार वे खेतों में मकान बनाकर रह रहे हैं। पड़ोस में सुरेश व सुखदेव के मकान हैं। सुरेश ने कई बार अपने मकान से बाहर निकलकर खुले में पेशाब किया। इस पर उसके पति कुलविंद्र ने कई बार एतराज किया और इसी कारण उसके पति कि कई बार आरोपियों साथ कहासुनी भी हुई है। 12 मई को शाम करीब पांच बजे सुरेश कुमार व सुखदेव के लड़के संजीव के साथ उनकी तकरार हुई थी, लेकिन बाद में सभी अपने-अपने घर चले गए। रात में करीब साढ़े आठ बजे सुरेश, संजीव व विक्रम उनके घर पर और बाहर खड़े होकर ऊंची आवाज में ललकारने लगे। संजीव कुमार ने गेट फांदकर घर में घुस गया और गेट से खोल दिया। इसके बाद सभी आरोपी डंडे व लाठियां लेकर उनके घर में घुस गए और उसके पति कुलविंद्र को पीट दिया। राजकुमार व सुखदेव ने उसके पति को लातें मारी। लोगों को आता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज किया गया। मारपीट में घायल हुए कुलविंद्र को ईलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ में दाखिल करवाया गया था। जो 17 मई तो ईलाज के दौरान कुलविंद्र की मौत हो गई। किशोर तथा आरोपी सतपाल उक्त वारदात में शामिल थे। किशोर को अदालत के आदेशानुसार बाल सुधार गृह भेज दिया गया तथा आरोपी सतपाल का 1 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *