कैथल-करनाल रोड पर पनप रही अवैध कालोनी में डीटीपी विभाग ने की तोड़फोड़

जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने बताया कि कैथल-करनाल रोड पर तीन एकड़ में पनप रही अवैध कालोनी में जिला प्रशासन के सहयोग से तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान जिला योजनाकार रोहित चौहान, डीईटीसी सीमा बिडलान बतौर डयूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे। डीटीपी कार्यालय का अमला पुलिस बल के साथ अवैध कालोनी में पहुंचा और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। उन्होंने बताया कि कार्यालय के संज्ञान में कैथल-करनाल रोड पर गादड पट्टी में तीन एकड़ में अवैध रूप से पनप रही कालोनी का मामला आया था, जिसके उपरांत कार्यालय द्वारा भूस्वामियों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी करके निर्माण विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति प्राप्त करने वाले आदेश दिए गए थे। परंतु भू-स्वामियों द्वारा ना तो मौके पर बनाए जा रहे निर्माण को रोका गया और न ही विभाग से किसी प्रकार की अनुमति के लिए आवेदन किया गया था। जिसके बाद टीम द्वारा सीवरेज, बाउंड्रीवाल, रोड नेटवर्क को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया। इस अवसर पर जिला नगर योजनाकार द्वारा आम लोगों को आगाह किया गया कि प्लाट लेने से पहले डीटीपी कार्यालय से कॉलोनी की वैधता व अवैधता के बारे जरूर पता कर लें और अवैध कालोनी में प्लाट न खरीदें। उन्होंने बताया कि शहर में अवैध निर्माणों व अवैध कालोनियों को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *