नीट यूजी का रिजल्ट घोषित
राजस्थान के महेश ऑल इंडिया टाॅपर
कैथल में उत्कृष्ट परिणाम वाले बच्चे संपर्क करें
लाखों बच्चों ने दी थी परीक्षा
20.8 लाख कैंडिडेट्स का रिजल्ट जारी हुआ
नीट यूजी 2025 के लिए इस साल 22.7 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 13.76 लाख लड़कियां और 9.98 लाख लड़के शामिल हैं। इनमें से कुल 20.8 लाख परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इस साल नीट यूजी में करीब 20.8 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। स्कोरकार्ड देखने के लिए छात्रों को एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन डिटेल्स की जरूरत होगी। जिन छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे अब मेडिकल, डेंटल और आयुष कोर्सों में प्रवेश के अगले चरण यानी काउंसलिंग की तैयारी कर सकते हैं।
