जिले के शेरगढ़ तथा जाखौली में पंचायती राज संस्थाओं का उपचुनाव कल

कैथल में पंचायती राज संस्थाओं के पंच, सरपंच व सदस्य पंचायत समिति के पद के लिए उप चुनाव के तहत 15 जून को सुबह आठ बजे से सायं छह बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतगणना करके परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

24 पदों पर सर्वसम्मति

शनिवार को रिहर्सल के बाद पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया गया। कैथल की पंचायती राज संस्थाओं के 35 पंच, दो सरपंच और दो सदस्य पंचायत समिति के उप चुनाव होने प्रस्तावित थे। इसमें कैथल के वार्ड 10 तथा गुहला के वार्ड नंबर 14 में सदस्य पंचायत समिति के लिए उप चुनाव होगा। वहीं गांव शेरगढ़ तथा जाखौली कमान में सरपंच पद के लिए उप चुनाव होगा। विभिन्न ग्राम पंचायत में पंच पद की बात करें तो 24 पदों पर सर्वसम्मति हो गई है और 11 पदों पर किसी ने भी नामांकन नहीं भरा जिसकी वजह से ये 11 पद खाली रह गए।

ये उम्मीदवार मैदान में

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी प्रीति ने बताया कि पंचायत समिति कैथल के वार्ड 10 से दो उम्मीदवार मैदान में हैं, वहीं गुहला के वार्ड नंबर 14 में सदस्य पंचायत समिति पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी प्रकार गांव शेरगढ़ मे सरपंच पद के लिए पांच तथा जाखौली कमान में दो उम्मीदवार उप चुनाव लड़ रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है।

मतदान केंद्र की 200 मीटर की परिधि में पांच या इससे अधिक लोगों के एकत्र होने, अस्त्र-शस्त्र, लाठी, तलवार, गंडासी तथा ज्वलनशील पदार्थ लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके साथ जहां-जहां चुनाव होने हैं, ऐसे क्षेत्रों में स्थित सभी शराब की दुकानें, होटल, रेस्तरां, क्लब और शराब बेचने/परोसने वाले अन्य प्रतिष्ठानों 15 जून को शराब बेचने/परोसने की अनुमति नहीं होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş