अरविंद चावला दोबारा बने ईगल्स क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान

कल एक निजी होटल में ईगल्स क्लब की मीटिंग आयोजित की गई जिसमें अरविंद चावला को दोबारा आगामी 2 वर्षों के लिए सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। रोहित कालड़ा को फिर से महासचिव और तुलसी मदान को भी दोबारा कैशियर नियुक्त किया गया। सभी साथियों ने तालियों से उनका स्वागत किया।
प्रधान अरविंद चावला ने सभी साथियों का दोबारा प्रधान बनाने पर और भरोसा जताने पर उनका धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि आगे भी वो इसी प्रकार समाज और क्लब की बेहतरी के लिए कार्य करते रहेंगे और क्लब को सभी के सहयोग से बुलंदियों तक पहुंचाने का भरपूर प्रयत्न किया जाएगा। पिछले 2 वर्षों का लेखा -जोखा भी पटल पर प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
अंत में प्रधान अरविंद चावला ने मीटिंग में आए हुए सभी साथियों का धन्यवाद किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *