गुरू ब्रह्मानंद के नाम से होगा धेरडू गांव में बन रहे नर्सिंग कॉलेज का नाम

गांव धेरडू में बन रहे नर्सिंग कॉलेज का नाम अब गुरू ब्रह्मानंद राजकीय नर्सिंग कॉलेज होगा। महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने इसको लेकर मंजूरी दे दी है। यह सब पूंडरी विधायक सतपाल जांबा के प्रयासों से संभव हो पाया है। उन्होंने इसको लेकर सरकार से अनुरोध किया था। विधायक सतपाल जांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव धेरडू में करीब पांच एकड़ जमीन में नर्सिंग कॉलेज बनाया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है और जल्द ही यहां युवाओं को मेडिकल की शिक्षा मिलेगी। धेरडू ग्राम पंचायत ने उनसे मिलकर कालेज का नाम गुरू ब्रह्मानंद जी के नाम पर रखने की मांग की थी। जिस पर उन्होंने महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अनुरोध किया था। उन्होंने इसको लेकर मंजूरी दे दी है। इसको लेकर ग्राम पंचायत धेरडू और वे स्वयं भी आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यह जिले का पहला राजकीय नर्सिंग कॉलेज है। इस कालेज के बनने से कैथल जिला ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार चहुंमुखी विकास कार्य करवा रही है। युवाओं के लिए 20 किलोमीटर के दायरे में कॉलेज खोल जा रहे हैं। शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। पूंडरी हलके में अनेकों विकास कार्य चल रहे हैं।  सड़कों का सुदृढ़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें विधानसभा में पहुंचाया है। जनता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। विकास के मामले में पूंडरी हलके में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu