किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में नाबालिग सहित 2 आरोपी काबू

गुहला थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले की जांच चौकी रामथली पुलिस प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की अगुवाई में पीएसआई पंकज की टीम द्वारा करते हुए एक 15 वर्षीय नाबालिग को निरुद्ध करने के अतिरिक्त 21 वर्षीय आरोपी लवप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की गुहला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत अनुसार 15 जुलाई को दिन के समय पड़ोस के ही दो युवकों ने नहाते समय उसकी 15 वर्षीय बेटी का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और बेटी को वह वीडियो दिखाकर डराया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करते हुए धमकी दी। दोनों आरोपी युवकों ने बेटी को रात के समय छत पर आने के लिए मजबूर किया। रात को दोनों ने लड़की को छत पर बुलाया और उसके साथ संबंध बनाया। बाद में इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिस बारे थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया। नाबालिग को अदालत के आदेशानुसार बाल सुधार ग्रह भेज दिया गया तथा आरोपी लवप्रीत शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu