उम्मीद से विश्वास तक, हरियाणा में बदलाव का एक साल : CM सैनी

राजनीति में 13 मार्च 2024 का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। इसी दिन एक साधारण किसान परिवार से निकले नायब सिंह सैनी ने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। लंबे समय से बड़े राजनीतिक घरानों के इर्द-गिर्द सिमटी सत्ता में यह एक नए दौर की शुरुआत थी—सादगी, सेवा और समर्पण की। शपथ के समय विपक्ष और राजनीतिक विश्लेषकों ने उनकी क्षमता पर सवाल उठाए। विपक्ष ने दावा किया था कि भाजपा मुश्किल से दस सीटें ला पाएगी और सैनी के पास बदलाव लाने के लिए समय भी बहुत कम है। लेकिन अगले छह महीनों में सैनी ने जनता के बीच जाकर यह धारणा बदल दी। गाँव की चौपालों से लेकर शहर की गलियों तक सीधे संवाद, गरीब परिवारों तक पहुँच और समस्याओं का तुरंत समाधान उनकी कार्यशैली की पहचान बनी। नतीजतन, अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया। 16 अक्टूबर 2024 को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सैनी ने स्पष्ट कर दिया कि उनकी राजनीति वायदे करने की नहीं, बल्कि उन्हें निभाने की है। युवाओं को रोजगार और जनता को त्वरित राहत देकर उन्होंने इसका संदेश भी दिया।

CET परीक्षा में नई पहल

हरियाणा में पहली बार CET परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को घर से परीक्षा केंद्र तक पहुँचाने के लिए विशेष बसें उपलब्ध कराई गईं। यहाँ तक कि बस छूटने की स्थिति में पुलिस अधिकारियों ने अपनी गाड़ियों से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुँचाया। यह कदम सरकार की संवेदनशील कार्यशैली की मिसाल माना गया।

बदलाव की झलकियाँ

महिलाएँ* : लाडो लक्ष्मी योजना के तहत ₹2100 मासिक सहायता

  • गरीब परिवार : ₹500 में गैस सिलेंडर, 30 गज प्लॉट और ₹2.5 लाख आवासीय सहायता
  • स्वास्थ्य : सभी जिला अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस व उपचार सुविधा
  • युवा व खेल : 1,489 खेल नर्सरियाँ, 37 हजार खिलाड़ी लाभान्वित
  • कानून व्यवस्था : 1,300 जेल वार्डर भर्ती, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई
  • विकास परियोजनाएँ : नरवाना में ₹206 करोड़ की योजनाएँ, सरस्वती अभयारण्य का विस्तार
  • प्रशासनिक सुधार : डीसी-एसपी को हर महीने गाँवों में रात्रि प्रवास का आदेश

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş