दुपहिया वाहन चोरों पर शिकंजा कसते हुए एक बाइक चोरी करने के मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एचसी ईशम सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी अर्जुन नगर कैथल निवासी गुरप्रीत को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खुराना रोड़ कैथल निवासी इंद्रजीत की शिकायत अनुसार 25 जून को उसके घर के सामने से उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली गई। आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu