एसपी उपासना ने आमजन, विशेषकर युवाओं व अभिभावकों को ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े खतरों के प्रति जागरूक करते हुए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन गेमिंग का चलन तेजी से बढ़ा है, लेकिन इसके दुष्परिणाम भी गंभीर रूप से सामने आ रहे हैं।एसपी उपासना ने बताया कि कई गेमिंग प्लेटफॉर्म इस तरह डिजाइन किए जाते हैं कि खिलाड़ी धीरे-धीरे उनमें लिप्त होते जाते हैं। कुछ गेम्स निजी जानकारी और बैंक डिटेल मांगकर ठगी करते हैं, वहीं कई “रियल मनी गेम्स” युवाओं को आर्थिक नुकसान की ओर धकेलते हैं। उन्होंने विशेष रूप से यह भी बताया कि कई मामलों में बच्चे या युवा गेमिंग में हारकर बड़ी रकम गवा देते हैं, जिसके बाद वे मानसिक दबाव में आकर गलत कदम उठा लेते हैं या चोरी व अन्य आपराधिक गतिविधियों की ओर बढ़ जाते हैं। ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं, जहां गेम की लत के कारण छात्र पढ़ाई छोड़ देते हैं, परिजनों से चोरी करने लगते हैं या अवैध गतिविधियों में फंस जाते हैं। एसपी उपासना ने अपील करते हुए कहा कि अभिभावक बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नियमित नजर रखें। किसी भी अनजान लिंक या ऐप को डाउनलोड न करें। बैंक डिटेल, पासवर्ड या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाना में शिकायत करें। ऑनलाइन गेमिंग में लत और आर्थिक नुकसान बच्चों को मानसिक दबाव में धकेल सकता है। समय रहते सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu