अवैध देशी पिस्तौल सहित आरोपी काबू
अवैध असला-अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी उपासना के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत सीआईए-1 पुलिस द्वारा थाना गुहला क्षेत्र से एक आरोपी को काबू किया गया है। जिसके कब्जे से दो देसी पिस्तौल बरामद हुए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत की अगुवाई में एएसआई रघुबीर सिंह व एचसी दिनेश की टीम को एक गुप्त सूचना मिली की चीका निवासी राजेश खान देशी पिस्तौल लिए हुए है। जो इस समय गांव पीडल रजवाहा पुल से गांव भुना जाने वाली सड़क पर किसी व्हीकल के इन्तजार में खड़ा है । जिसको रेड करके काबु किया जा सकता है । सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर दबिश देकर संदिग्ध चीका निवासी राजेश को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से दो अवैध देशी पिस्तौल .30 बोर बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
