थाना सदर कैथल क्षेत्र के गांव ग्योंग में सरकारी ड्यूटी के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों से मारपीट, धमकी व तोड़फोड़ करने के मामले में त्वरित कार्रवाई दौरान सीआईए-1 पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की कृषि विभाग कैथल में खंड तकनीकी प्रबंधक राजबीर की शिकायत अनुसार 1 अक्टूबर को वे अपने साथ हल्का पटवारी यशपाल, नवीन सुपरवाइजर (कृषि विभाग) व राहुल ट्रेनी पटवारी के साथ गांव ग्योंग क्षेत्र में फसल अवशेष न जलाने संबंधी निरीक्षण पर गए हुए थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्योडक–ग्योंग रोड पर जीरी के अवशेषों में धुआं उठता देखा। जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां सोहन पुत्र शीशपाल, रमेश उर्फ गुंगा पुत्र बलिया व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति मिले। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्तियों ने सरकारी टीम पर हमला कर दिया, धमकाया, डंडों से चोटें पहुंचाई तथा सरकारी दस्तावेज व वाहन के उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया। जबरदस्ती एक कागज पर लिखवाया गया कि वह खेत में केबल चोरी करने आए है। कर्मचारी अपनी जान बचाकर मौके से भागे। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज किया गया था। प्रवक्ता ने बताया की एसपी उपासना ने सीआईए-1 पुलिस टीम को शीघ्र कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। आदेशों की पालना करते हुए सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई रोहतास की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गांव ग्योंग निवासी हरिकेश उर्फ गुंगा व बलदेव को काबू कर लिया गया। आरोपियों कब्जे से एक डंडा व कर्मचारियों से छीनी गई चालान बुक बरामद की गई है। पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ उपरांत दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş