विदेश भेजने के नाम पर 6 लाख 77 हजार की ठगी आरोपी काबू

विदेश भेजने के सब्जबाग दिखाकर आमजन से लाखों रुपए ठगी करने वालो आरोपियों पर एसपी उपासना के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे ही कनाडा भेजने के नाम पर ठगी करने के एक मामले की जांच इकोनॉमिक सेल प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई सुरेंद्र सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी अर्जुन नगर कैथल हाल निवासी नागलोई दिल्ली निवासी राम वर्मा उर्फ राहुल को काबु कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव सिसाय जिला हिसार निवासी जगदीश ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 के प्रारंभ में उसकी हांसी बस स्टैंड के पास चाय की दुकान पर अर्जुन नगर कैथल निवासी राम वर्मा उर्फ राहुल नामक व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। राहुल ने कहा कि वह पुराना बस स्टैंड कैथल के पास शाह टूर ट्रेवल्स नाम से ऑफिस चलाता हैं। और अपने आप को विदेश में नौकरी दिलवाने वाला एजेंट बताया। उसने बताया कि वह कई लोगों को कनाडा भेज चुका है और उसने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि वह उसके बेटे को भी कनाडा की नामी कंपनी बैरी हिल फार्म में नौकरी दिला देगा। राहुल ने इस काम के लिए 10 लाख रूपये मांगे। इस भरोसे में आकर जगदीश ने अपने बेटे के कनाडा वीजा के लिए 7 लाख शुरू में मांगे तथा 3 लाख रुपए टिकट बनने के बाद दाने होगे। जिसके बाद उसने राहुल को 6 लाख 77 हजार रुपये आरोपी को दिए। आरोपी ने अलग-अलग तारीखों में यह रकम नकद और बैंक ट्रांजैक्शन के माध्यम से ली। आरोपी ने पहले वीजा की फाइल दिखाने और कनाडा भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में वह टालमटोल करने लगा। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने बहाने बनाते हुए कहा कि वीजा प्रक्रिया में देरी हो रही है। कुछ समय बाद आरोपी का मोबाइल नंबर भी बंद आने लगा। उसने आरोपी से संपर्क करने की कई कोशिश की, परंतु कोई जवाब नहीं मिला। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी से व्यापक पूछताछ के लिए 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu