डीसी ने सड़क सुरक्षा समिति की ली बैठक… अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

डीसी प्रीति ने कहा कि सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। इसलिए नवंबर, दिसंबर, जनवरी माह के दृष्टिगत सड़कें व बर्म पूरी तरह से दुरुस्त होने चाहिए। सभी सड़कों पर जिला में नए बनाए और मरम्मत किए रोड सहित सभी सड़कों की पूरी तरह से मार्किंग होनी चाहिए, उन पर साइन बोर्ड, सफेद पट्टी, रिफ्लेक्टर आदि लगाए जाएं, ताकि आने वाले महीनों में धुंध के कारण कोई दुर्घटना न घटे। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल से भरसक प्रयास करें। यातायात नियमों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाए। यदि किसी भी विभाग की लापरवाही मिलती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीसी प्रीति शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में सड़क सुरक्षा एवं स्कूल वाहन समिति की बैठक लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही थी। उन्होंने कहा कि गत सितंबर माह में 19 दुर्घटनाओं में 12 लोगों की जान गई है। इनमें अधिकतर मौतों का कारण नागरिकों द्वारा यातायात नियमों में लापरवाही पाई गई है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी व आमजन दो पहिया वाहन पर हेलमेट तथा चार पहिया वाहनों में सीट बैलेट लगाएं। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कहा कि अंडर एज में वाहन चलाने वाले बच्चों के वाहन को तुरंत जब्त करें और उनके माता-पिता को बुलाकर समझाएं। कोचिंग सेंटरों पर विशेष निगरानी की जाए। इलेक्ट्रिक स्कूटी पर भी हेलमेट लगाना जरूरी है। उन्होंने सभी एसडीएम और आरटीए को निर्देश दिए कि वे नवंबर माह में सभी स्कूल बसों की चेकिंग करें। कोई भी बस बिना चेकिंग के नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने आरटीए को निर्देश दिए कि वे मोडिफिकेशन करके रखने वाले ट्रैक्टर-ट्रालियों के चालान किए जाएं। डीसी ने कहा कि संबंधित विभाग अपने अधिकार क्षेत्र की सड़कों के सुधारीकरण पर पूरी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करते हुए सही रखरखाव रखे। उन्होंने राजौंद सड़क पर किए जा रहे कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि जल्द से जल्द सड़क को दुरूस्त किया जाए। इस कार्य को जल्द पूरा करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग और लोक निर्माण विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें। उन्होंने कैथल-चीका रोड के दुरुस्तीकरण कार्य में तेजी लाएं। पैचवर्क भी पूरी तरह से गुणवत्तापरक हों। एसडीएम गुहला इस कार्य का निरीक्षण करें और आगामी 10 नवंबर तक पैचवर्क कार्य को पूरा किया जाए। उन्होंने देवबन से किठाना रोड पर बर्म पर लगे बिजली विभाग के खंभे को एक सप्ताह के अंदर हटाने के निर्देश दिए। सभी सड़कों से संबंधित विभाग ऐसे स्थानों पर रिफ्लेक्टिंग टेप जरूर लगवाएं। डीसी ने कैथल-करनाल रोड पर नजदीक चौक पर दुर्घटना के कारण हुए जान-माल के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग व नगर परिषद के अधिकारियों को कहा कि वे तुरंत प्रभाव से दुकानदारों व रेहड़ियों को नोटिस जारी कर, अतिक्रमण हटाया जाए। उन्होंने तितरम मोड से देवबन तक की सड़क के किनारे दो किलोमीटर डे्रन के दृष्टिगत कैट आई, सफेद पट्टी तथा साईन बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। पुराने बस स्टैंड पुल में ज्वाईंट में गैप आने की स्थिति में आरटीए को निर्देश दिए कि वे रेलवे विभाग को पत्र लिखें। डीसी ने एसडीएम गुहला को संबंधित विभागों के साथ पोलड़ पुल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरटीए को निर्देश जारी किए कि वे प्राईवेट बस संचालकों को निर्देश जारी करें कि छात्राओं के साथ अच्छे से व्यवहार करें। यदि कोई शिकायत प्राप्त होगी तो संबंधित प्राईवेट बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने जीएम रोडवेज व आरटीए को निर्देश दिए कि सरकारी व प्राईवेट बसें सड़क सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें। ओवर लोड बसों का संचालन न किया जाए। इस मौके पर जिप सीइओ सुरेश राविश, डीएमसी कपिल शर्मा, आरटीए गिरिश कुमार, कैथल एसडीएम अजय सिंह, गुहला एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, कलायत एसडीएम अजय हुड्डा, डीडीपीओ रितू लाठर के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *