अवैध देशी पिस्तौल सहित आरोपी काबू

अपराधियों के खिलाफ डीजीपी हरियाणा ओपी सिंह के आदेशानुसार तथा एसपी उपासना के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रेक डाउन तहत कैथल पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा थाना चीका क्षेत्र से एक आरोपी को काबू किया गया है। जिसके कब्जे से एक देसी पिस्टल बरामद हुई।  आरोपी के खिलाफ इससे पूर्व जिला कैथल में 10 आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम दोपहर के समय गश्त दौरान चीका क्षेत्र में पशु हस्पताल मौजूद थी। जहां पर पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली की गांव बैरान जिला कुरुक्षेत्र हाल डेरा गुरदयाल सिंह कलर माजरा निवासी विजय उर्फ भूत अपने साथ 32 बोर पिस्तोल लिए हुए है। जो कुछ देर मे इसी रास्ते से अवैध असला सहित पैदल पैदल कही बाहर जाएगा। जिसको इसी रास्ते पर निगरानी रखकर अवैध असला सहित काबु किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर निगरानी रखकर 10-15 मिनट बाद पैदल पैदल आए डेरा गुरदयाल सिंह कलर माजरा निवासी विजय उर्फ भूत उपरोक्त को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे में पेंट की जेब से 32 बोर का अवैध देशी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना चीका में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके एएसआई जसमेर सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवक्ता ने बताया की आरोपी विजय के खिलाफ इससे पूर्व थाना चीका व गुहला में हत्या का प्रयास, गंभीर चोटे मारने, लड़ाई झगड़ा, आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी, शराब पीकर हुडदंग करने आदि के 10 मामले दर्ज है। आरोपी बुधवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu