कानों की बालियां छीनने के मामले में आरोपी काबू
कानों की बालियां छीनने के एक मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी हलवा जिला कुरुक्षेत्र निवासी जसबीर सिंह उर्फ जस्सी को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थेह नेवल प्लाट निवासी निवासी महिला विरेंद्र कौर की शिकायत अनुसार 15 सितंबर की शाम करीब 4 बजे अपने लड़के को स्कूटी से कांगथली ट्यूशन पर छोड़कर वापिस घर जा रही थी। घर पहुंचने से कुछ दूरी पहले कार में सवार आए 2 अज्ञात लड़कों ने उससे भुना प्लाट जाने का रास्ता पूछा, तो उसी कार में से एक लड़के ने पीछे से आकर मेरे दोनों कानों की बालियां झपट ली व दोनो आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी जसबीर से व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया हैं।
