कैथल आईटीआई में 9 दिसंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला :- ममता कुमारी
जिला रोजगार अधिकारी ममता कुमारी ने बताया कि विभाग द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 9 दिसम्बर को सुबह 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कैथल में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले मे एसबीआई इंश्योरेंस, लेखराज आटोप्लाजा, एलआईसी जीवन बीमा, एचडीएफसी लाइफ , एसआईएस सिक्युरिटी व आईटीआई से संबंधित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी ओर युवाओं का चयन करेगी। उन्होंने बताया कि योग्यता दसवीं, 12वीं, ग्रेजुएट व आईटीआई के इच्छुक प्रार्थी नौकरियों के पंजीकरण हेतु इस जॉब फेयर में आईटीआई की विभिन्न ट्रेड, सेल्स ऑफिसर, सेल्स डेवलपमेंट मैनेजर आदि पदों के लिए भाग ले सकते है। इस मेले का आयोजन कई विभागों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। यह मेला उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो अच्छे रोजगार की तलाश में है। इसलिए बेरोजगार युवा इस रोजगार मेले में भाग लें और इसका लाभ उठाएं।
