नशीली गोलियां सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करों की जड़ मूल तक पहुंचने के लिए एसपी उपासना द्वारा दिए गए आदेश पर खरा उतरते हुए 2500 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामदगी मामले में सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई गुरदान सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी जिला करनाल के महादेव कालोनी कैथल निवासी दिवांशु उर्फ विशु तथा माता गेट कैथल निवासी प्रवीन कुमार को काबु कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 28 नवंबर को सीआईए-1 पुलिस के एएसआई प्रवीन कुमार की टीम द्वारा गांव पहाड़पुर से गांव चक्कू लदाना जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी करके पैदल आए आरोपी चक्कू लदाना निवासी रवि को काबू किया गया था। जिसके कब्जे में पॉलीथिन में 5 डिब्बों से ट्रामाडोल नामक 2500 गोलियां बरामद हुई थी। थाना सीवन में दर्ज मामले की आगामी जांच एएसआई गुरदान सिंह द्वारा अमल में लाई गई। आरोपी रवि से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ था कि उसको यह गोलियां दिवांशु उर्फ विशु उपरोक्त द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी। आरोपी दिवांशु को 30 नवंबर को काबू करके 1 नवंबर को व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी दिवांशु से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ कि उसको यह नशीला गोलियां प्रवीन कुमार द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी। आगामी जांच दौरान आरोपी प्रवीन को काबु किया गया। आरोपी प्रवीन का भी व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से 3 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
