डीसी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
डीसी अपराजिता ने सोमवार सुबह जिला अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सकों की हड़ताल के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सीएमओ से आमजन के लिए निर्बाध स्वास्थ्य सेवाओं के बारे चर्चा की और आवश्यक निर्देश जारी किए। सोमवार सुबह स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सको में से कैथल में 58 में से 42 चिकित्सक अवकाश पर रहे। जिस कारण जिला अस्पताल में दूसरे जिलों से 41 चिकित्सकों को ड्यूटी सौंपी गई थी। ताकि स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहे। सुबह डीसी अपराजिता स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के लिए जिला अस्पताल पहुंचीं। जहां उन्होंने प्रथम तल पर स्थित सभी चिकित्सकों के कक्षों का निरीक्षण किया। आपातकालीन वार्ड में भी डीसी ने दौरा कर आवश्यक जानकारी हासिल की। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि आमजन को इलाज संबंधी दिक्कत नहीं आनी चाहिए। डीसी ने इस दौरान मरीजों से भी बातचीत की और उनका हालचाल जाना।
