ट्रक से जीरी की बोरी चोरी करने के मामले त्वरित कार्रवाई करते हुए चौकी अनाज मंडी पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की गांव सीवन निवासी मनप्रीत की शिकायत अनुसार वह रामकुमार निवासी सीवन के ट्रक पर बतौर ड्राइवर कार्य करता है। 4 दिसंबर की रात करीब 12:10 बजे वह कलायत अनाज मंडी से जीरी की बोरियां लोड कर ट्रक लेकर फिरोजपुर की ओर चला था। लगभग 1:25 बजे जब वह जखोली अड्डा कैथल के पास रेलवे पुल पर पहुंचा तो चढ़ाई में ज्यादा लोड होने के कारण उसने रस्से व टायर चेक करने के लिए ट्रक रोका। जांच कर वह आगे बढ़ा, लेकिन पुल से नीचे उतरते ही बने ब्रेकर पर ट्रक गुजरते समय उसे बोरी हिलने का अहसास हुआ। शक होने पर उसने दोबारा ट्रक रोका और चैक किया तो एक ब्लॉक से 7 बोरी जीरी (प्रत्येक 50 किलो) गायब मिली। अज्ञात चोरों ने चढ़ाई के दौरान मौका पाकर बोरियाँ उतारी हैं। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच चौकी अनाज मंडी प्रभारी एएसआई दयानंद की अगुवाई में एएसआई राकेश की टीम द्वारा करते हुए आरोपी जाखौली अड्डा निवासी रोहित तथा राम नगर कैथल निवासी अजय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 7 बोरी जीरी तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई। बता दें की कुछ दिन पहले ऐसे ही ट्रक से जीरी चोरी करते समय ट्रक से नीचे गिरकर कैथल निवासी आशु की मौत हो गई थी। कैथल पुलिस इस तरह के मामलो में गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। आरोपी अजय पर इससे पूर्व एक युवती की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देने का एक, चोरी के 2 तथा हत्या का प्रयास का 1 मामला सहित कुल 4 मामले दर्ज है। आरोपी रोहित पर इससे पूर्व चोरी के 5 मामले दर्ज है। दोनो आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *