3 किलो से अधिक डोडा पोस्त के साथ 2 आरोपी काबू

पुलिस अधीक्षक उपासना के दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा “नशा मुक्त जिला” अभियान को गंभीरता से लागू करते हुए नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में चौंकी महमुदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। जो चौंकी महमुदपुर पुलिस द्वारा बाइक पर नशा तस्करी कर रहे  2 आरोपियों को काबू कर लिया गया। जिसके कब्जे से 3 किलो 50 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौंकी महमुदपुर पुलिस प्रभारी एसआई राजबीर सिंह की टीम रात्रिकालीन गश्त दौरान गांव गढी नजीर गुरुद्वारा के पास मौजूद थी। जहां पुलिस टीम को सूचना मिली कि शेखो कॉलोनी समाना निवासी जगतार सिह व रूलदू राम काफी समय से नशीला पदार्थ डोडा पोस्त बेचने का धंधा करते है। जो अभी डोडा पोस्त बेचने के लिए अपनी बाइक पर गांव मरौडी की तरफ से गढी नजीर की तरफ जाने वाले है, जिन्हें नाकाबंदी करके काबू किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा समाना – धनेठा रोड पर नाका बंदी शुरू की गई। जो कुछ देर बाद धनेठी की तरफ से बाइक पर सवार आए 2 व्यक्तियों को सतर्क पुलिस द्वारा बाइक सहित उपरोक्त दोनों आरोपी जगतार सिह व रूलदू राम को काबू कर लिया गया। नियमानुसार कार्रवाई तहत डीएसपी गुहला के समक्ष की गई जांच दौरान आरोपियों के कब्जे में प्लास्टिक कट्टे से 3 किलो 50 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को मौके पर पहुंचे एएसआई राकेश कुमार द्वारा गिरफ्तार करके नशा तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक उपासना ने जिला पुलिस टीम की इस सफलता की सराहना करते हुए कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *