हरियाणा पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में 170 वां आरोपी गिरफ्तार

एसपी उपासना के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2021 दौरान हरियाणा पुलिस सिपाही पेपर लीक मामले की जांच एसआईटी में शामिल इंस्पेक्टर राजेंद्र व सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत की टीम द्वारा करते हुए एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी पहचान जिला सोनीपत के गांव मदीना निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तत्कालीन कैथल सीआईए-1 पुलिस की टीम द्वारा 7 अगस्त 2021 को हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा लीक करवाने के मामले में संदीप व गौतम दोनो निवासी खापड जिला जींद तथा नवीन निवासी प्यौदा को एनसवर की सहित काबु किया गया था। जिस बारे थाना शहर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में इससे पूर्व 169 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। उक्त मामले में पहले एक आरोपी नरवाना निवासी कुलदीप को पकड़ा गया था। जिससे पुछताछ दौरान खुलासा हुआ था कि कृष्ण उपरोक्त द्वारा भी मध्यस्थता करते हुए लीक आउट पेपर पढने के लिए कुछ कैंडिडेट भेजे गए थे। जिन्हे करनाल में लीक आउट पेपर पढवाया गया था। मंगलवार को आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *