48 लाख की लागत से चिल्ड्रन पार्क के तालाब का किया जा रहा है सौंदर्यीकरण

डीसी अपराजिता द्वारा चिल्ड्रन एवं जवाहर पार्क के दौरे के दौरान दिए गए निर्देशों का असर अब पार्क में स्पष्ट दिखने लगा है। पार्क में साफ-सफाई और ज्यादा बढ़ी है। डीसी के निर्देश के बाद ईओ नगर परिषद संदीप सिंह सोलंकी हर रोज पार्क में स्वच्छता की निगरानी कर रहे हैं। डीसी अपराजिता ने गत 25 फरवरी को चिल्ड्रन पार्क सहित जवाहर पार्क का निरीक्षण किया था। उनके साथ नगर निकाय विभाग के अधिकारियों सहित पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी भी मौजूद थे। डीसी ने निरीक्षण के दौरान शौचालयों की हालत में सुधार के अलावा कचरा न जलाने, पार्क में सौंदर्यीकरण के लिए बनाई गई साइटों की साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए थे। उन्होंने तालाब के सौंदर्यीकरण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए थे। नगर परिषद ईओ संदीप सोलंकी ने बताया कि वे हर रोज सुबह पार्क का दौरा कर स्वच्छता का निरीक्षण कर रहे हैं। नियमित तौर पर साफ-सफाई की जा रही है। साथ ही यहां तालाब के सौंदर्यकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस तालाब के बीचों-बीच एक साइट तैयार की जा रही है। साथ ही यहां बोटिंग की सुविधा भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मीडिया सेंटर के पीछे सुनसान रहने वाले एरिया में भी साफ-सफाई करवा दी गई है। पेड़ों की कटाई-छंटाई करवा दी गई  है। पार्क में दिन भर कर्मचारी तैनात रहते हैं। उपायुक्त महोदया ने जो निर्देश दिए थे, उनका सख्ती से पालन किया जा रहा है। पार्क में स्वच्छता बनाए रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। तालाब की खुदाई पर 35 लाख रुपये खर्च होंगे। साथ ही पार्क के सौंदर्यकरण के लिए 50 लाख का टेंडर जल्द लगाया जाएगा।

मीडिया सेंटर में भी रंगाई-पुताई का कार्य पूरा

डीसी अपराजिता ने निरीक्षण कर नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि मीडिया सेंटर में रंगाई-पुताई का कार्य व मरम्मत का कार्य तुरंत किया जाए। डीसी के निर्देश पर नगर परिषद कैथल के अधिकारियों ने मीडिया सेंटर में भी रंगाई का कार्य पूरा कर दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu