7.05 ग्राम हेरोइन के साथ महिला नशा तस्कर गिरफ्तार !

जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल ने कार्रवाई करते हुए कलायत क्षेत्र से एक महिला आरोपी को 7.05 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई संदीप कुमार की अगुवाई में एसआई बलराज सिंह की टीम को गश्त दौरान किसान चौंक कलायत पर मौजूद थी। जहां एक गुप्त सूचना मिली कि एक महिला सजूमा रोड़ कलायत पर हेरोइन बेचने के लिए खड़ी है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी गठित कर उक्त स्थान सजूमा रोड़ कलायत पर दबिश देकर संदिग्ध महिला को काबू किया गया, जिसकी पहचान वार्ड नं 2 कलायत निवासी बीरो देवी के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे डीएसपी कलायत ललित कुमार की मौजूदगी में महिला पुलिसकर्मी द्वारा तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से काले रंग की पॉलिथीन में रखी 7.05 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी महिला के खिलाफ थाना कलायत में एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज करके महिला एएसआई हरप्रीत कौर द्वारा महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपिया मंगलवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दी गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *