किशोर की हत्या के मामले में नाबालिग पकड़ा
गुहला क्षेत्र में 11 फरवरी की शाम को छात्रों के दो गुटों के झगड़े में हुई किशोर नवराज की हत्या करने के मामले की जांच थाना गुहला एसएचओ पीएसआई शनेष कुमार की टीम द्वारा करते हुए खरका निवासी 17 वर्षीय किशोर को निरुद्ध किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि रामथली निवासी लवप्रीत उर्फ लब्बी और पक्की पिसौल निवासी विनीत के बीच वॉलीबॉल का मैच खेलते समय स्कूल में विवाद हो गया था। इसके बाद विनीत और लवप्रीत ने अपने-अपने दोस्तों को बुला लिया था। रामथली से लदाना चक्कू माइनर के पास हुए विवाद में चाकू लगने से खरका निवासी नवराज की मौत हो गई थी। जिस बारे थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया था। मामले में पहले ही 5 नाबालिग सहित 7 आरोपी पकड़े जा चुके है। उक्त किशोर भी उक्त वारदात में शामिल था। जिसे न्यायालय के आदेशानुसार बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
