ऑटो से बादाम की पेटी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना शहर मे ऑटो से बादाम की पेटी चोरी करने के मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एचसी पवन कुमार द्वारा करते हुए आरोपी चंदाना रोड कैथल निवासी नरेश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की शक्ति नगर निवासी प्रदीप कुमार की शिकायत वह अपनी ऑटो में न्यू जनता मार्केट से करियाणा का सामान लोड कर पेहवा लेकर जाता है। दिनांक 03 अप्रैल को वह न्यू जनता मार्केट में सामान लोड कर रहा था। इसी दौरान उसने गुप्ता ट्रेडर्स, ट्रैक्टर मार्किट से अन्य सामान के साथ 10 किलो बादाम की एक पेटी भी अपनी ऑटो में रखी थी। जब वह कुछ समय के लिए अन्य सामान लेने गया, तो मौका पाकर अज्ञात चोर उसकी ऑटो से बादाम की पेटी चोरी कर फरार हो गया। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। उक्त मामले में चोरीशुदा सामान पहले ही बरामद किया जा चुका है। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *