सर्वसम्मति से चुनी गई महिला सरपंच पहुंची सांसद कार्यालय, हुआ स्वागत
कैथल जिले में सर्वसम्मति से चुनी गई महिला सरपंच मंजीत कौर का सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय में स्वागत किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक सीवन के गांव गोबिंदपुरा की नवनिर्वाचित सरपंच मंजीत कौर ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य कर रहे हैं। उनका समावेशी विकास का दृष्टिकोण प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि नवीन जिन्दल द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में चलाए जा रहे कार्यक्रम ग्रामीण समाज के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल के कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने कहा कि नव-निर्वाचित सरपंच मनजीत कौर एवं सभी निर्वाचित पंच गांव के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। सांसद नवीन जिन्दल का मार्गदर्शन और सहयोग गांव के विकास कार्यों में सदैव उपलब्ध रहेगा।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब गांव एकजुट होकर विकास के पथ पर आगे बढ़ेंगे।
सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन और सहयोग से गांवों में विकास की नई संभावनाएं सृजित हो रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनप्रतिनिधि के रूप में सरपंच मंजीत कौर अपने गांव के विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। इस अवसर पर मलकीत सिंह, एडवोकेट मनोज दुआ, एडवोकेट रणवीर पाराशर और हल्का कलायत प्रभारी कर्मबीर सिसोदिया उपस्थित रहे।
