डीसी ने ली जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक

oplus_2097152

डीसी अपराजिता ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में पेयजल आपूर्ति, जल निकासी व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम, जल संरक्षण तथा विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए आमजन को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी क्षेत्र में पानी की समस्या उत्पन्न न होने दी जाए। डीसी ने कहा कि जहां-जहां ट्यूबवेल खराब हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द बहाल किया जाए। पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि किसी क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित होने की शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल संचयन की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान कर प्रभावी कार्य योजना तैयार की जाए। अधिकारी नियमित रूप से फील्ड विजिट कर स्थिति का आकलन करें और प्रत्येक घर तक पर्याप्त पानी पहुंचाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएं। बैठक में शहर की ड्रेनेज व्यवस्था और जल निकासी प्रणाली की भी विस्तृत समीक्षा की गई। डीसी ने कहा कि आगामी मानसून सीजन को देखते हुए सभी ड्रेन और नालों की सफाई समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। सफाई कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। सुनिश्चित करें कि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। बैठक में शहर में अचानक ठप्प हुए ट्यूबवेलों की बहाली की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि एम्पलाइज कॉलोनी, वीर कुंड, हरसौला बस्ती, चंदाना गेट, माडल टाउन सामुदायिक भवन तथा बालाजी कालोनी में अचानक ट्यूबवेल ठप्प हो गए हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वीर कुंड, हरसौला बस्ती तथा सामुदायिक भवन में नए ट्यूबवेल स्थापित कर दिए गए हैं तथा उन्हें जल्द चालू कर दिया जाएगा। अन्य को लेकर भी जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा। इसी प्रकार उन्होंने बताया कि स्वीकृत कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पाईप लाईन बिछाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। इसी प्रकार इन कालोनियों में सीवरेज लाइन को लेकर भी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन कालोनियों में शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-2 व 3, रणधीर कालोनी फेज-1, डिफेंस कालोनी एक्सटेंशन-2, शहीद भगत सिंह कालोनी एक्सटेंशन तथा फेज-2, अर्जुन नगर एक्सटेंशन-1, ऑक्सफोर्ड स्कूल कालोनी, जनपुरी कालोनी एक्सटेंशन-1 व 3 आदि शामिल हैं। डीसी अपराजिता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जल संरक्षण केवल प्रशासन की नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए पानी की बचत एवं संचय करें। पानी का उपयोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए करें तथा इसकी बर्बादी से बचें। अपनी जरूरत के हिसाब से पानी की स्टोरेज भी जरूर रखें। इस अवसर पर सहायक आयुक्त अंडर ट्रेनिंग शिवानी पांचाल, सीएमजीजीए दिव्यता, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अभिषेक शेर, एआईपीआरओ अमित कौशिक, एसडीओ गोपाल वैद्य आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş