रोजगार मेले में 141 युवाओं को प्रदान किए जॉब ऑफर लेटर

जिला रोजगार अधिकारी ममता कुमारी ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय कैथल के सौजन्य से जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कैथल (आईटीआई)में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले के दौरान 207 इच्छुक प्रार्थियों ने नौकरियों के लिए पंजीकरण करवाया था। मेले में 141 युवाओं को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए गए। इस मेले के दौरान पुखराज हेल्थकेयर, करनाल में 39, लाइफ इन्श्योरेन्स, कैथल में 45, ओंकार फाउन्ड्री में 11, एलआईसी जीवन बीमा मुख्य ब्रांच 10, एल आर ऑटोमोबाईल में 19, ग्लोब टोयाटा प्राइवेट लिमिटेड में दो, एलआईजी जीवन बीमा कैथल में 15 युवाओं का चयन हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *