कैथल,19 मई (कैथल खबर) : पुलिस ने चोरी के अलग-अलग 6 मामलों में 9 आरोपी गिरफ्तार किए है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में चौकी हरनोली पुलिस के एचसी सतीश कुमार की टीम द्वारा गगड़पुर निवासी रिंकू राम व डिम्पल कुमार को काबू किया है। थाना चीका में दर्ज मामले में गांव गगड़पुर निवासी संत राम की शिकायत अनुसार उसके घर से 2 लडक़े बाइक पर 50 किलो गेहूं का कट्टा चोरी कर ले गए। दूसरे मामले में चौकी भागल पुलिस के एचसी सुशील कुमार की टीम द्वारा आरोपी भुसला निवासी पवन कुमार व परविंद्र सिंह को काबू कर लिया। थाना चीका में दर्ज मामले में गांव भुसला निवासी ओमप्रकाश की शिकायत अनुसार उसकी गांव में स्थित हलवाई दुकान से 20 जनवरी की रात अज्ञात व्यक्ति 3 गैस सिलेंडर, 1 चूल्हा व अन्य खाने पीने का सामान चोरी करके ले गए। उपरोक्त मामले में 2 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। तीसरे मामले में चौकी महमुदपुर पुलिस के एचसी मंगल सिंह की टीम द्वारा आरोपी समाना निवासी साहिल उर्फ गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया। जो समाना जिला पटियाला निवासी सुनील कुमार की शिकायत अनुसार महमुदपुर से उसकी बाइक चोरी करके ले जाने बारे में थाना गुहला में मामला दर्ज है। एक अन्य मामले की जांच दौरान एंटी व्हीकल थेफ्ट के एसआई जयभगवान की टीम द्वारा गांव धमतान साहिब जिला जींद निवासी एक महिला कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया गया। जो गांव जाखौली निवासी सुरेंद्र की शिकायत अनुसार तितरम नरवाना रोड स्थित लक्ष्मी धर्म कांटा से लोडर व ट्रैक्टर की बैटरी अज्ञात व्यक्ती चोरी करके ले जाने बारे थाना तितरम में मामला दर्ज किया गया। आरोपिया व अन्य साथियों के साथ उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देने के अतिरिक्त थाना सदर क्षेत्र अंतर्गत से अप्रैल माह दौरान सांघन अनाज मंडी  45 कट्टे गेहूं चोरी कर लिए गए थे। आरोपिया के कब्जे से 5 कट्टे चोरीशुदा गेंहु के बरामद कर लिए गए। पांचवे मामले में थाना कलायत पुलिस के एसआई शक्ति सिंह की टीम द्वारा आरोपी बैंक कालोनी कैथल निवासी अमित कुमार को पकड़ा है। कलायत निवासी हंसराज की शिकायत अनुसार 10 अक्टूबर 2023 को उसकी दुकान से आरोपी कपिल व उसके एक अन्य साथी द्वारा सबमर्सिबल बोर का पंखा चोरी कर लिया गया। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज है। एक अन्य मामले में थाना ढांड पुलिस के एएसआई सुरेश कुमार की टीम द्वारा आरोपी गांव फरल निवासी गुलाब व संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि गांव जडोला निवासी राजेंद्र सिंह की शिकायत अनुसार 16 अक्टूबर 2024 को उसके खेत कोठा का ताला तोड़ कर 3 बिजली ट्यूबवलों से करीब 90 फुट तार चोरी कर ले गए। जिस बारे थाना ढांड में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *