किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने की एहतियातन तैयारियां

डीसी प्रीति ने बताया कि जिले में स्थिति पूरी तरह से सामान्य एवं शांतिपूर्ण है। किसी भी तरह से घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन द्वारा सायरन आदि बजाकर ट्रायल आदि किए जा रहे हैं, ब्लैक आउट किए जा रहे हैं, ये सब एहतियातन तैयारियां हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर पुख्ता इंतजाम रहें। आमजन सचेत रहे। किसी भी तरह की अफवाह आदि न फैलाएं और न ही इन पर विश्वास करें। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाते हुए पाया जाता है तो उसकी सूचना कंट्रोल रूम में दिए गए टोल फ्री नंबर 18001801332 पर दें। जिलावासी अनावश्यक रूप से यात्रा पर घरों से बाहर न निकलें।ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जारी हालात के मद्देनजर डीसी प्रीति ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बारीकि से एहतियातन तैयारियां की जा रही हैं। गांव व शहरों में जरूरत पड़ने पर फौरन राहत एवं बचाव कार्याें के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी एसडीएम को जहां उपमंडल स्तर पर बैठक लेकर एहतियातन तैयारियों को पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं गांवों में हर गांव में पटवारी या ग्राम सचिव की ड्यूटी लगाई गई है। जो सरकार द्वारा जारी सूचनाओं के अनुसार तुरंत काम शुरू करवाएंगे। गांवों में पूर्व सैनिकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा शहर व गांवों में समाजसेवी संस्थाओं के साथ तालमेल बैठाते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा जिले के सभी शहरों व गांवों में सायरन या फिर साउंड सिस्टम का प्रबंध किया जा रहा है। इनमें पहले से धार्मिक स्थलों पर लगे साउंड सिस्टम हों, या किसी अन्य उद्देश्य से लगाए गए साउंड सिस्टम हों, सभी का जरूरत पड़ने पर प्रयोग किया जा सके, ऐसी एक योजना तैयार कर ली गई है। जिले में जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस, दमकल की गाडि़यां, जेसीबी, क्रेन व अन्य आपात स्थिति में जरूरत के आवश्यक उपकरणों की एक सूची तैयार कर ली गई है। समाजसेवी संस्थाओं की सूची तैयार करते हुए उनके साथ सामजस्य बनाया जा रहा है। 24 घंटे इन तैयारियों की मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में डीएसपी व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। डीसी ने जिले में सभी मार्केट एसोसिएशन व दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी दुकानों के बाहर लगाए गए एलईडी, साइन बोर्ड को कुछ दिनों के लिए नियमित तौर पर बंद कर दें, ताकि रात के समय यदि ब्लैक आउट की जरूरत हो जाए तो दुकानें बंद होने पर कोई परेशानी न आए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş