बाइक चोरी करने के मामले में नाबालिग सहित एक अन्य आरोपी काबू

वाहन चोरो पर एसपी आस्था मोदी के निर्देशानुसार शिकंजा कसते हुए बाइक चोरी करने के एक मामले में एक नाबालिग को पकड़ने के अतिरिक्त अन्य आरोपी को काबु किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की बलराज नगर कैथल निवासी कुलदीप की शिकायत अनुसार 1 जून को उसके घर के सामने खड़ी बाइक को चोरी कर ले गए। जिसके बाद आस पास के कैमरे चैक करने पता चला की 2 अज्ञात लड़के उसकी बाइक को चोरी के ले गए। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गए। मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद की अगुवाई में एएसआई रामहेर सिंह की टीम द्वारा करते हुए कैथल निवासी एक 17 वर्षीय नाबालिग को निरुद्ध करने के अतिरिक्त आरोपी जाखोली अड्डा कैथल निवासी आशु को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से उपरोक्त मामले की चोरीशुदा बाइक के अतिरिक्त एक अन्य चोरी की बाइक भी बरामद की गई तथा एक चोरीशुदा बाइक के कटे हुए पार्ट बरामद किए गए। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *