तार चोरी करने के मामले में 2 आरोपी काबू

तार चोरी करने के मामले में सीआईए-1 पुलिस द्वारा 2 अन्य आरोपियों को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यूएचबीवीएन एसडीओ कैथल की शिकायत अनुसार गांव नैना में 33 केवी बिजली की लाइन लगाने का काम चल रहा था, 27 अप्रैल को वहां से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 33 केवी लाइन के एसीएसआर कंडक्टर की 4500 मीटर तार चोरी कर ले गए। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज  किया गया। मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत की अगुवाई में एएसआई राजीव कुमार व एएसआई सुभाष की टीम द्वारा करते हुए दिल्ली से आरोपी नूरपुर जिला बिजनौर यूपी निवासी उस्मान व टोकपुर जिला बिजनौर यूपी निवासी मोमन को काबू कर लिया गया। प्रवक्ता ने बताया मामले की जांच दौरान सीआईए-1 पुलिस द्वारा पहले ही 2 आरोपियों को काबू करके वारदात में प्रयुक्त टाटा एस गाड़ी व चोरीशुदा 1025 किलोग्राम तार बरामद करके दोनो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। आरोपी उस्मान व मोमिन का व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से सोमवार को 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *