कैथल से प्रयागराज के लिए बस शुरू, 12 श्रद्धालु गए पहले दिन

कैथल से प्रयागराज के लिए बस शुरू

कैथल खबर (5 फरवरी) : कैथल से प्रयागराज महाकुंभ के लिए रोडवेज ने सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस हर रोज कैथल बस स्टैंड से 11 बजे रवाना होगी। आज पहले दिन कैथल से 12 यात्री प्रयागराज के लिए गए। रोडवेज जीएम कमलजीत चहल ने बताया कि श्रद्धालुओं की आस्था और मांग को देखते हुए कैथल रोडवेज डिपो ने इस सीधी बस सेवा को शुरू किया है। कैथल से प्रयागराज तक सीधी बस जाएगी। बस में पेयजल व जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। कैथल से प्रयागराज तक एक सवारी का 1190 रुपए किराया निर्धारित किया गया है। यह बस कल सुबह 7 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और उसके बाद 3 बजे के प्रयागराज से वापसी रवाना होगी।
यह बस पूंडरी, करनाल, मधुबन, घरोंडा, पानीपत, समालखा, गनौर, मुरथल, बालगढ, हरियाणा बार्डर, एमसीडी टोल दिल्ली बार्डर, दिल्ली आईसीबीटी, सराय कालेखां, फरीदाबाद, बल्लबगढ, पलवल, होडल, करमान टोल, यूपी बार्डर, कोसी, छाता, मथूरा, माहूं टोल, आगरा, टूंडला, फिरोजाबाद, सिकोहाबाद, सिरसगंज, गराऊ टोल, काथाफोरी, जसवंत नगर, इटावा, बाइकवार, अनंत राम, अजीमल, मुरादनगर, ओरैया, सिकंदरा, मुगी शाहपुर, अकबरपुर, बराह टोल, रैंया, कानपूर, बरबारी टोल, फतेहपूर , काटोंगा टोल, खागा सैनी से होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *