कलायत एसडीएम ने किया गांव जुलानी खेड़ा के राजकीय स्कूल का औचक निरीक्षण

एसडीएम अजय हुड्डा ने मंगलवार को गांव जुलानी खेड़ा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय का औचक किया और मूलभूत सुविधाओं की जांच की। इस अवसर पर उनके साथ खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल में पेयजल, शौचालय, साफ सफाई, खेल का मैदान आदि की जांच की, जोकि समुचित पाई गई। मौके पर मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों को निरंतर सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश भी जारी किए। उन्होंने स्कूल में हाजिरी रजिस्टर को चेक किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। एसडीएम अजय हुड्डा ने विद्यार्थियों से बातचीत की और उन्हें शिक्षा के साथ साथ खेलों एवं स्कूल में आयोजित होने वाली अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा जीवन में शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं है और शिक्षित व्यक्ति ही राष्ट्र के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दे सकता है। शिक्षा मानव जीवन का एक ऐसा महत्वपूर्ण स्तंभ है जिस पर व्यक्ति, समाज और राष्ट्र का भविष्य टिका होता है। उन्होंने अध्यापकों को को निर्देश दिए कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ साथ अच्छे संस्कार भी दें, ताकि जीवन में सफल हो सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu