मॉडिफाइड बुलेट और प्रेशर हॉर्न वालों की अब खैर नहीं
जिला पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट तथा प्रेशर हॉर्न लगाकर वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला भर में विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कई बाइक चालक अपनी मोटरसाइकिलों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाकर पटाखे जैसी तेज आवाज निकालते हैं, जिससे आमजन में दहशत का माहौल बनता है तथा सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अतिरिक्त कुछ वाहन चालक बिना नंबर प्लेट तथा प्रेशर हॉर्न का प्रयोग कर यातायात नियमों की खुलेआम अवहेलना करते हैं। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट के चल रहे 52 वाहनों के चालान किए गए, जबकि मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 4 बुलेट मोटरसाइकिलों के भी चालान कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वाहन चालक अपने वाहनों में किसी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन ना करवाएं तथा बिना नंबर प्लेट या प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने से बचें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई जारी
