हनीट्रैप में फंसाकर पैसे ऐंठने के मामले में आरोपी काबू

एक व्यक्ति को हनीट्रैप में फंसाकर पैसे ऐंठने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना चीका पुलिस प्रभारी एसआई प्रवीन कुमार की अगुवाई में एएसआई प्रभात सिंह की टीम द्वारा आरोपी वार्ड नं 4 चीका निवासी सागर को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना चीका अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत अनुसार वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसकी उनके गांव निवासी महिला सुखदेव कौर के साथ करीब 2 साल से जान पहचान थी। उनकी सहमति से उनके बीच कई बार संबंध भी बन गए। 20 अक्टूबर को उक्त महिला ने उसे मिलने के लिए चीका बुलाया। वह चीका पहुंचा तो चीका में उक्त महिला के साथ एक अन्य महिला भी साथ थी और उक्त महिला ने कहा कि मेरी एक जानकारी की कोठी है वहां हम मिल सकते है। एक अन्य महिला द्वारा वहां मकान का गेट खोला तथा वो अंदर चले गए। वहां एक दम से 2 लड़के आ गए तथा कहने लगे यह हमारा घर है तुम यहां गलत काम कर रहे हो तथा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और धमकी दी कि 15 लाख रुपए दें दो नहीं तो पुलिस को पकड़वा देंगे तथा बदनाम कर देंगे। वहां एक अन्य औरत आ गई तथा चिलाने लगी। उक्त लड़को ने वीडियो बना ली तथा कहा कि तेरी वीडियो वायरल कर देंगे। फिर उन्होने उसी समय 4 लाख रुपए देने के लिए कहा। जो उन्होने 50 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए तथा 50 हजार रुपए कैश ले लिया। उक्त औरत व लड़के बार बार फोन करके उससे पैसो की डिमांड कर रहे है। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज किया गया। उक्त मामले में पहले ही 3 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। आरोपी सागर उक्त वारदात में शामिल था, जिसने अपने फोन से वीडियो बनाई थी। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त फोन बरामद कर लिया गया। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *