मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 28 फरवरी तक करवाएं फसलों का पंजीकरण : डीसी

कैथल खबर (4 फरवरी ) : डीसी प्रीति ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित कृषि से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए एवं अपने कृषि उत्पादों को अपने आस-पास की मंडियों में बेचने के लिए सभी रबी फसलों (गेहूं, सरसों, चना, जौ, सूरजमुखी, फल-फूल व सब्जियों इत्यादि) के पंजीकरण के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल खुला हुआ है। सभी संबंधित किसान 28 फरवरी तक अपनी फसलों का पंजीकरण पोर्टल पर करवा लें। किसान अपने गांव में स्थित अटल सेवा केन्द्रों के माध्यम पंजीकरण करने के साथ-साथ स्वयं भी अपनी फसलों का पंजीकरण द्धह्लह्लश्चह्य://द्घड्डह्यड्डद्य.द्धड्डह्म्4ड्डठ्ठड्ड.द्दश1.द्बठ्ठ पर कर सकते हैं। फसलों के पंजीकरण हेतू परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है।
कृषि उपनिदेशक कैथल डॉ. बाबु लाल ने बताया कि जिला में रबी सीजन में लगभग 4 लाख 96 हजार 600 एकड़ में फसलों बुवाई की जाती है, जिसमें अभी तक जिले में लगभग 65.23 प्रतिशत क्षेत्र में किसानों द्वारा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया जा चुका है। जो किसान समय पर अपनी फसलों का पंजीकरण नहीं करवाएंगे, उन्हें अपनी फसल बेचने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अत: किसानों से अपील है कि जल्द से जल्द फसलों को पोर्टल पर रजिस्टर करवाएं। इसके साथ-साथ किसानों से अपील है कि परिवार पहचान पत्र में यदि परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल नंबर अलग-अलग है, उसके परिवार पहचान पत्र पर उस मोबाइल नंबर को पहले दर्ज करवा लें ताकि पोर्टल पर पंजीकरण हो सके और किसान भाई सरकार द्वारा चलाई गई स्कीमों का लाभ ले सके। ञ्चयोंकि कृषि यंत्रों पर, धान की सिधी बिजाई, यूजीपीएल, एमएसपी व सीआरएम स्कीम व अन्य स्कीमों का लाभ लेने के लिए किसान की फसल का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर होना अनिवार्य है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *