राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैथल के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष मैहला की देखरेख में 10 मई को न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. नंदिता कौशिक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विनोद कुमार, सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) संदीप कौर, सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन), कैथल तुषार शर्मा और अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (सिनियर डिवीजन) गुहला डिवीजन अक्षय कुमार में किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कंवल कुमार ने बताया कि लोक अदालत विवादों के समाधान के लिए होती है। इसे जनता की अदालत भी कहा जाता है। यह निष्पक्ष और सरल न्याय प्रदान करता है। लोक अदालतों द्वारा संपत्ति, चेक बाउंस, मोटर वाहन अधिनियम तहत किए गए चालान, वित्तीय विवाद और वैवाहिक मुद्दों जैसे पारिवारिक विवादों को व्यापक रूप से और प्रभावी ढंग से हल किया जाता है। लोक अदालत में मामले का निपटारा तुरन्त हो जाता है और सभी को न्याय आसानी से मिल जाता है।
