नशे की बड़ी खेप सप्लाई करने वाले 2 आरोपी काबू
नशा तस्करों की जड़ मूल तक पहुंचकर नशा सप्लाई करने वालों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार शिकंजा कसते हुए सीआईए-1 पुलिस द्वारा दो गांजा सप्लाई करने वाले आरोपियों को भी काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में के एसआई जयभगवान की टीम द्वारा आरोपी गांव बांसा जिला करनाल निवासी सोमनाथ तथा गांव नुरूखेड़ी निवासी राजेंद्र को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 29 सितंबर को सीआईए-1 पुलिस के एएसआई गुरदान सिंह की टीम द्वारा गांव बरटा से गांव गलौली जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी दौरान आरोपी गांव रेवर जिला जींद निवासी टींकू को काबू किया गया था। जिसके कब्जे में प्लास्टिक कट्टे से 21 किलो गांजा फूल पत्ती बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज करके आगामी जांच एसआई जयभगवान द्वारा अमल में लाई गई। आगामी जांच दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी टिंकु को यह गांजा फूल पत्ती सोमनाथ तथा सोमनाथ को राजेंद्र द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी। दोनो आरोपियों का व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
