10वीं में यशिका तथा 12वीं में साक्षी रही स्कूल टॉपर

-सैनी सीनियर सैकेंडरी स्कूल का परिणाम रहा शत-प्रतिशत
कैथल। सैनी सीनियर सैकेंडरी स्कूल का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जानकारी देते हुए प्रधान डॉ. सी.बी. सैनी ने बताया कि 24 बच्चों में से 12 बच्चों ने मैरिट तथा 12 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में स्थान हासिल किया। यशिका ने 91.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप पॉजीशन हासिल की। यशिका ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों तथा अभिभावकों ने दिया।
इसी प्रकार 12वीं का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। जिसमें 7 बच्चों ने मैरिट हासिल की। साक्षी ने 87.6 अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। यश ने 84.4 अंकों के साथ द्वितीय तथा शुभम ने 83.8 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल के प्रधान डॉ. सी.बी. सैनी ने कहा कि बच्चों व स्कूल स्टाफ की मेहनत व लग्न रंग लाई। बच्चों ने मिठाईयां बांटकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर उपप्रधान संजीव, महासचिव राजेश सैनी, सहसचिव दिनेश सैनी, कोषाध्यक्ष हरीश सैनी, प्रबंधक लालचंद सैनी, प्रधानाचार्य गुरचरण सिंह भुल्लर व मीडिया प्रभारी राजेश सैनी ने बच्चों को मिठाई खिलाई तथा उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *