महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई करने के मामले में आरोपी काबू

कैथल खबर (10 जनवरी ) : दुर्गा शक्ति पुलिस टीम के साथ हाथापाई करने के मामले में पुलिस द्वारा करते हुए आरोपी खुराना रोड कैथल निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दुर्गा शक्ति टीम की महिला सिपाही प्रियंका की शिकायत अनुसार 7 जनवरी को कंट्रोल रूप से उनको एक सूचना प्राप्त हुई कि नया बस स्टैंड कैथल पर एक महिला 2-3 घंटे से खड़ी हुई हैं। सूचना मिलने उपरांत मौके पर पहुंचकर देखा तो एक महिला लावारिश हालात में मिली। जिससे पूछताछ दौरान पता चला कि उसके पति आरोपी सुनील कुमार ने उसके साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया। जिसके बाद दुर्गा शक्ति टीम महिला को लेकर उसके घर छोडऩे के लिए चली गई, जहां घर पहुंचते ही आरोपी ने महिला को गाली गलोच करना शुरू कर दिया। महिला एएसआई श्वेता द्वारा आरोपी को काफी समझाने के उपरांत भी सुनील ने कोई बात नहीं मानी और मकान का गेट बंद कर लिया तथा हाथापाई करने लगा। जिसके बाद आरोपी ने उसके हाथ की अंगुली मरोड़ दी व जान से मारने की धमकी देने लगा। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी सुनील को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *