मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जिला सिरसा में 61 करोड़ 33 लाख रुपये की विकास कार्यों का किया लोकार्पण

चंडीगढ़ 26 अप्रैल- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को जिला सिरसा को लगभग 61 करोड़ 33 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के साथ ही चार अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के दो प्रोजेक्ट, चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय तथा लोक निर्माण विभाग के एक-एक प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया। उन्होंने कालांवाली विधानसभा क्षेत्र में 994.54 लाख की लागत से गुढ़ा डिस्ट्रीब्यूटरी का जीर्णोद्धार तथा डबवाली विधानसभा क्षेत्र में 609 लाख रुपए की लागत से डबवाली डिस्ट्रीब्यूटरी के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 2051.13 लाख रुपए की लागत से चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में बने नए शिक्षण ब्लॉक नंबर 5 का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने 2478.22 लाख रुपये की लागत के निर्मित आधुनिक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस भवन का भी लोकार्पण किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जनसमस्याएं सुनी और अधिकारियों को यथाशीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्रोई, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, पूर्व विधायक गोपाल कांडा सहित अन्य मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *