सीआईए-1 पुलिस ने 2 देसी कट्टे सहित आरोपी काबू

कैथल वैध असला अमुनेशन रखने वालो अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी राजेश कालिया के आदेशानुसार चलाई जा रही मुहिम दौरान सीआईए-1 पुलिस द्वारा चीका रोड़ कैथल से एक आरोपी को 2 देसी कट्टो सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एसआई पारस की अगुवाई में एएसआई राजीव कुमार की टीम शाम के समय पेट्रोलिंग दौरान सीवन बाईपास कैथल के पास मौजूद थी। जहां पर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव कांगथली निवासी सागर अपने साथ अवैध असला लिए हुए है तथा इस समय ड्रैन पुल चीका रोड़ कैथल पर किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है । जिसे दबिश देकर अवैध असले सहित काबू किया जा सकता है। जो सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस पार्टी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ड्रैन पुल चीका रोड कैथल के पास से संदिग्ध सागर उपरोक्त को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर के 2 देसी कट्टे बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज करके सीआईए-1 से मौके पर पहुंचे एचसी बलींद्र द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *