एक्शन में हरियाणा के मुख्यमंत्री

अपराध को लेकर की राज्यस्तरीय बैठक
कहा- हरियाणा को शून्य अपराध वाला राज्य बनाना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने पुलिस को दिए निर्देश: शिकायतें धैर्यपूर्वक सुनें, तुरंत एफआईआर दर्ज करें और त्वरित कार्रवाई करें
यूट्यूब चैनलों पर आपत्तिजनक सामग्री की जांच होगी, सख्त कार्रवाई की जाएगी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने पुलिस और सिविल प्रशासन को निर्देश दिए कि वे जमीनी स्तर पर एक टीम के रूप में कार्य करें ताकि अपराध और अपराधियों का प्रभावी तरीके से खात्मा किया जा सके। उन्होंने कहा, मेरा लक्ष्य हरियाणा को एक ‘शून्य अपराध राज्य’ बनाना है।
मुख्यमंत्री आज सिविल सचिवालय में अपराध और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
इस बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर, जेल महानिदेशक मोहम्मद अकील, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक श्री ओ.पी. सिंह, एडीजीपी सीआईडी श्री सौरभ सिंह सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *